Dhanteras 2025- 18 अक्टूबर को मनाएं धनतेरस, पर शाम को भूलकर भी किसी को उधार न दें ये 4 चीजें, वरना घर से चली जाएगी बरकत!

Dhanteras 2025/हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार इस बार 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। इसी दिन से कार्तिक महीने के सबसे बड़े पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है।
Dhanteras 2025/यह मान्यता है कि इस दिन से घर में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है, इसलिए यह दिन खरीदारी के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस का इंतजार घर की महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर होता है, क्योंकि इस दिन घर में नई चीजें खरीदी जाती हैं।
हालांकि, धनतेरस को लेकर कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि धनतेरस की शाम कुछ विशेष चीजों को भूलकर भी किसी को उधार में नहीं देना चाहिए, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव घर की बरकत पर पड़ सकता है।
धनतेरस पर किसी को उधार न दें ये 4 चीजें:Dhanteras 2025
धनत्रयोदशी की तिथि धार्मिक दृष्टि से बहुत खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें उधार देने से बचना चाहिए:
पैसा/धन: धनतेरस के दिन किसी को भी धन उधार देने के लिए मना किया जाता है। विशेषकर, शाम की पूजा के बाद किसी को भी पैसे उधार कतई न दें। ऐसा करने से आपके घर की बरकत जा सकती है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
चीनी: धनतेरस की शाम को गलती से भी आस-पड़ोस के लोगों को चीनी उधार में न दें। दरअसल, चीनी का संबंध माता लक्ष्मी से बताया जाता है। मां लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है, और चीनी गन्ने से ही बनती है। ऐसे में धनतेरस की शाम चीनी को अपने घर से बाहर न निकालें, अन्यथा लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती हैं।
नमक: रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक और बहुत साधारण चीज है नमक, लेकिन शास्त्रों में इसे धन की बरकत से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस की शाम अगर कोई आपसे नमक मांगने आए, तो उसे उधार में नमक देने से साफ मना कर दें।
Dhanteras 2025/ नमक समुद्र से प्राप्त होने वाली वस्तु है और मां लक्ष्मी एवं सागर का संबंध सभी जानते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस की शाम नमक उधार देने से आपके घर की बरकत रुक सकती है और आर्थिक हानि हो सकती है।
दूध, दही, तेल, सुई: ज्योतिषचार्यों का कहना है कि धनतेरस की शाम को किसी को भी उधार में दूध, दही, तेल, या सुई जैसी चीजें नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं, ये चीजें आपको खुद भी किसी और से नहीं मांगनी चाहिए। ऐसा करने से आपके ग्रहों की चाल बिगड़ सकती है, जिसका आपको बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।Dhanteras 2025