MP में अगले 3 दिन पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

भोपाल : मध्य प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा लगातार गिरते ही जा रहा है। अगले तीन दिनों तक 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर के आसार है। राजधानी भोपाल में सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। अभी मौसम इसी तरह बने रहने के आसार है।

सर्दी और कोहरे के कारण मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भी गिरावट आई है। शहडोल के कल्याणपुर में रात का तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में भी रात का तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहा। वर्तमान मौसम में सुरक्षा के लिए तापमान कम होते ही लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर 2024 में कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिला, और अब जनवरी 2025 में भी मौसम की यही स्थिती बानी रह सकती है। भोपाल में 15 जनवरी तक शीतलहर और कोल्ड-डे का असर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Comment

close