Tadka raita recipe-रायता भारतीय खाने का ऐसा हिस्सा है जो हर भोजन में चार चांद लगा देता है।
Tadka raita recipe-चाहे रोटी-सब्जी हो, पुलाव या बिरयानी, रायता हर व्यंजन के स्वाद को बढ़ा देता है। लेकिन, साधारण रायता में अगर थोड़ा तड़का लगा दिया जाए, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
Tadka raita recipe-आज हम आपको बताएंगे रायते में तड़का लगाने के 3 खास तरीके, जो आपके रायते को नया ट्विस्ट देंगे।
1. जीरा, हींग और लाल मिर्च का तड़का
Tadka raita recipe- यह तड़का बूंदी और खीरे के रायते के लिए एकदम परफेक्ट है। इसका मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
तरीका:
- दही में थोड़ा पानी डालें और इसे अच्छे से फेंट लें।
- बूंदी या कद्दूकस किया हुआ खीरा मिलाएं।
- अगर दही खट्टी है, तो थोड़ा चीनी मिलाएं।
- चाट मसाला और नमक डालें।
- तड़का लगाने के लिए, एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें।
- इसमें जीरा, हींग और साबुत लाल मिर्च डालें।
- जब मसाले तड़कने लगें, इसे रायते में डाल दें।
यह तड़का रायते को मसालेदार और खुशबूदार बना देगा।
2. काली सरसों और करी पत्ते का तड़का
Tadka raita recipe- अगर आप मिक्स वेज या प्याज का रायता बना रहे हैं, तो यह तड़का आपके लिए बेस्ट है।
तरीका:
- दही में प्याज, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां बारीक काटकर मिलाएं।
- इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें।
- एक पैन में तेल गर्म करें।
- इसमें काली सरसों और करी पत्ते डालकर तड़काएं।
- इस तड़के को रायते में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
यह तड़का आपके रायते में दक्षिण भारतीय फ्लेवर जोड़ देगा।
3. उड़द दाल का तड़का
यह अनोखा तड़का रायते को क्रंची और पौष्टिक बनाता है।
तरीका:
- उड़द दाल को कुछ देर पानी में भिगो दें।
- दही को फेंट लें और उसमें नमक और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं।
- एक पैन में तेल गर्म करें।
- इसमें भीगी हुई उड़द दाल, जीरा और हींग डालें।
- दाल को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और फिर इसे रायते में डालें।
यह तड़का रायते को टेक्सचर और नया स्वाद देता है।
मीठा रायता: नई स्वाद की खोज
अगर आपने अब तक मीठा रायता नहीं ट्राई किया है, तो यह आपके लिए एक नया अनुभव हो सकता है। दही में चीनी, कटे हुए फल (जैसे अनार, सेब, केला) और थोड़ी इलायची पाउडर मिलाएं। यह रायता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।Tadka raita recipe