RRB JE 2024: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आरआरबी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE 2024:सिटी स्लिप पहले ही उपलब्ध हो चुकी है। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एग्जाम 16, 17 और 18 दिसंबर को आयोजित होगा।
RRB JE 2024:आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में आवेदक का नाम, रोल नंबर, सिग्नेचर, फोटोग्राफ, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता के साथ-साथ एग्जाम से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस उपलब्ध होती है। इन दिशा निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होता है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (RRB JE Admit Card)
सबसे पहले आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (मध्य प्रदेश के लिए rrbbhopal.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर CEN 3/ 2024 के विकल्प को चुनें।
अब डाउनलोड सिटी इंटीमेशन स्लिप या ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें। डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट की हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
समस्या होने इस नंबर पर करें संपर्क (RRB JE Helpdesk)
एडमिट कार्ड से संबंधित प्रश्न या किसी समस्या के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल सोमवार से लेकर शनिवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक कर सकते हैं। इसके लिए 9513631459 पर संपर्क कर सकते हैं।
आरआरबी जेई एग्जाम पैटर्न (RRB Junior Engineer Exam Pattern)RRB JE 2024
आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 होगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक भी 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, जनरल इंटेलीजेंस, मैथमेटिक्स और रिजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। सबसे ज्यादा वैटेज मैथमेटिक्स और जनरल साइंस को दिया जाएगा।