Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी और चमत्कारी ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति रातों-रात रंक से राजा बन सकता है। इस छाया ग्रह की आराध्य मां सरस्वती है। इसे भगवान शिव का भक्त भी माना गया है। राहु को दृष्टि, धार्मिक यात्रा, कठोर वाणी, जुआ, चोरी इत्यादि का कारक माना जाता है। नए साल राहु अपनी चाल बदलेगा।
राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। करीब 18 साल बाद राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहा है।
इस राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि हैं। यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। आइए जानें किन-किन लोगों को इस दौरान लाभ होगा-
कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अनुकूल रहने वाला है। जातकों को हर क्षेत्र में फायदा होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि के जातकों पर भी राहु की विशेष कृपा बरसने वाली है। धन-धन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए भी राहु का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र में वेतन वृद्धि और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। मनचाही नौकरी पाने की इच्छा पूरी होगी। नए कारोबार या काम शुरू की शुरुआत हो सकती है। निवेश पर भी मुनाफा होगा। कारोबार में फायदा होगा।