भिलाई भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित:मनीष और सुषमा महामंत्री तो कुबेर शर्मा समेत 6 को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार शाम को कर दी गई। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन मंत्री पवन साय की अनुशंसा के बाद जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई टीम में संगठन में संतुलन के साथ युवाओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

घोषित सूची के अनुसार, पार्टी की जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, कार्यालय मंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल संयोजक पदों की भी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने इस कार्यकारिणी के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।भाजपा भिलाई की नई कार्यकारिणी में मनीष और सुषमा महामंत्री बनाए गए

मनीष और सुषमा को मिली महामंत्री पद की जिम्मेदारी इस नई कार्यकारिणी में मनीष अग्रवाल और सुषमा जेठानी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि युवा चेहरे के रूप में कुबेर शर्मा को मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा विनोद सिंह, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, रश्मि सिंह और भारती साहू को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।न

कुबेर शर्मा को भिलाई की नई कार्यकारिणी में मिली मंत्री की जिम्मेदारी

पदाधिकारियों में सूची में विधायक रिकेश से जुड़े ज्यादा नाम लिस्ट में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कार्यकारिणी में शामिल अधिकांश पदाधिकारी विधायक सेन के करीबी माने जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार इस नई टीम से पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। संगठन अब नगर निगम चुनावों और आगामी राजनीतिक अभियानों की तैयारी में जुटेगा।