IPS Transfer 2024- 6 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक को मिला अतिरिक्त प्रभार

IPS Transfer 2024: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
उपराज्यपाल ने 29 अक्टूबर को तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने निर्देश दिया गया है।
IPS Transfer 2024:दो पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एक पुलिस अधीक्षक (SP) के प्रभार में फेरबदल किया गया है। उन्हें नहीं जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPS Transfer 2024:नर्रा चैतन्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), पुडुचेरी को एसएसपी (अपराध एवं खुफिया), पुडुचेरी के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें कमांडेंट (आईआरबीएन) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
IPS Transfer 2024:कराईकाल के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमवीएनवी लक्ष्मी सौजन्या होंगी। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक (पूर्व), पुडुचेरी के पद पर तैनात थी। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) पुडुचेरी के पद पर ईशा सिंह को नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी आर. कलैवानन एसएसपी (अपराध एवं खुफिया), पुडुचेरी को एसएसपी (कानून एवं व्यवस्था) पद पर भेजा गया है।
आर. सत्यसुंदरम को पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), पुडुचेरी के पद पर नियुक्त किया गया है। बृजेन्द्र कुमार यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुडुचेरी पद से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण), पुडुचेरी के पद पर तैनात किया गया है।