जबलपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बाढ़ में बहा, 25 सिलेंडर बहकर किनारे पहुंचे

जबलपुर। जबलपुर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक गौर नदी में आई बाढ़ में बह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। हालांकि 25 सिलेंडर मिल गए हैं लेकिन ट्रक का अभी पता नहीं चल सका है।
जिले में निरंतर वर्ष के बाद शुक्रवार को गौर नदी का अचानक जल स्तर बढ़ने से सलैया के पास पुल पर खड़ा एक मिनी ट्रक और गैस गौर नदी में बहे एक ट्रक का नहीं चला पता।
25 सिलिंडर मिले मिले से भरा ट्रक बह गया था। शनिवार को जल स्तर कम होने पर मिनी ट्रक घटनास्थल के पास ही कुछ दूर दिखाई दिया। लेकिन गौर नदी में बहे ट्रक का नहीं चल सका।
25 सिलिंडर बरामद किए गए हैं। इसमें से कुछ गौर नदी में बहे ट्रक का नहीं चल पाया। 25 सिलिंडर बहते हुए नर्मदा नदी के ग्वारीघाट तट तक पहुंच गए थे।
जबलपुर सहित संभाग के जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना
- पिछले तीन दिनों से बरस रहे बादल शनिवार को थोड़ा सुस्त रहे। सुबह से दोपहर तक हल्की बौछारें और रिमझिम फुहारों के बाद वर्षा का दौर कुछ देर के लिए थम गया।
- हालांकि रात में फिर बादल सक्रिय हुए और हल्की वर्षा होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
- जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट सिवनी में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं सात जुलाई के बाद मानसूनी गतिविधियाे में और तेजी आएगी।
- फिलहाल मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक पांच से नौ जुलाई तक जबलपुर में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- फिलहाल जिस तरह मानसून का अंदाज बदला है और जिस तरह से पिछले तीन दिनों तक दिन-रात वर्षा होती रही उससे मानसून सीजन में वर्षा का कुल आंकड़ा 356.0 मिमी से ऊपर पहुंच गया है जो करीब 14 इंच है।
- गत वर्ष के मानसून सीजन से इस बार 130 मिमी यानि साढ़े पांच इंच ज्यादा वर्षा हो चुकी है।
- गत वर्ष आज के दिन तक 215.9 मिमी यानि 8.5 इंच वर्षा हुई थी। मानसून सीजन में 52 इंच वर्षा दर्ज की जाती है।
वातावरण में घुली गुलाबी ठंडक
चहुंओर वर्षा के बाद आ रही नम हवा से वातावरण में गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा है। दिन का तापमान पांच डिग्री तक नीचे आ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी।