Hyundai Creta EV- जनवरी में शुरू होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नई कारें लॉन्च होने जा रही

Hyundai Creta EV, Upcoming electric cars: भारत ने आने वाला समय अब इलेक्ट्रिक कारों का होगा। पेट्रोल, डीजल और CNG वाहन भी होंगे लेकिन अगले कुछ सालों में इनकी संख्या काफी कम हो सकती है। कार बाजार के लिए अगला साल काफी अहम होने वाला है।

Hyundai Creta EV, Upcoming electric cars:अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और Tata motors जैसी कंपनियां अपने-अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। भारत में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं…

1. Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV, Upcoming electric cars:हुंडई मोटर इंडिया अगले साल 17 जनवरी को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Creta EV को लांच करने वाली है। भारत में काफी समय से Creta EV का इंतजार किया जा रहा है। हुंडई की एसयूवी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।

क्रेटा EV में 45kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी रेंज करीब 450 किलोमीटर जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 350 किलोमीटर होने का अनुमान है।

Hyundai Creta EV, Upcoming electric cars:हुंडई क्रेटा EV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 138bhp की अधिकतम पावर और 255Nm का  टॉर्क जनरेट कर सकती है। नई Hyundai Creta EV की संभावित कीमत करीब 18 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयर बैग्स, एंटी। लॉक ब्रेकिग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट्स सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

2. Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार e Vitara को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस गाड़ी को हाल ही में हाल ही में मिलान शहर में दिखाय गया था। इस कार को जल्द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा सकता है। नई e Vitara का डिजाइन और इसका फील  ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। ये इलेक्ट्रिक कार हियरटेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। मारुति e Vitara के स्टैंडर्ड वर्जन में सिंगल फ्रंट मोटर लगी है, जिसमें 49 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

इससे 142 bhp की पावर मिलती है और 189 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। लेकिन इसकी रेंज का खुलासा नही किया गया है। इसके अलावा इस गाड़ी को 61 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है जोकि डुअल मोटर से लैस होगा, जिससे 180 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलता है। मारुति e Vitara का प्रोडक्शन अगले साल (2025) में भारत में सुजुकी मोटर गुजरात में किया जा सकता है।

3. Mahindra XUV 3XO EV

इस साल महिंद्रा ने अपनी नई एक कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों  ने खूब पसंद किया था। डिजाइन से लेकर इंटीरियर और दमदार इंजन के मामले में इस कार ग्राहकों  को अपनी तरफ खूब आकर्षित भी किया। लेकिन अब महिंद्रा अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए XUV 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार लेकर आ रही है जो सीधे तौर पर  टाटा पंच EV से मुकाबला करेगी। इसके XUV 3XO EV के डिजाइन में मामूली से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें ev की बेजिंग और नई ग्रिल देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment

close