Guava Pickle Recipe: अमरूद का अचार बनाने की विधि

Guava Pickle Recipe।अमरूद दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कई समस्याओं से राहत भी मिलती है।

Guava Pickle Recipe।यह फल विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अमरूद खाने में स्वादिष्ठ होता है। इसे और भी टेस्टी बनाने के लिए लोग चटनी, सलाद इत्यादि रूप में इसका सेवन करते हैं।

Guava Pickle Recipe।आप आसानी से अब घर पर अमरूद का इंस्टेंट अचार बना सकते हैं। समय भी कम लगता है। रेसिपी काफी आसान है।

Guava Pickle Recipe।घर बनाने अमरूद का अचार बनाने के लिए दो अमरूद, हरी मिर्च, हल्दी पाउडडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच राई, 1/4 चम्मच मेथी दाना, 1/4 चम्मच पीसी हुई हींग, स्वाद अनुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच गुड़ और दो बड़े चम्मच सरसों तेल की जरूरत पड़ती है।

अमरूद को अच्छी तरह से धोकर इसे सूखा लें। फिर इसके छोटे टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। राई, मेथी दाना, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। अमरूद के टुकड़े डालें।

थोड़ी देर फ्राइ करें। नमक और गुड़ डालकर मिलाएं। जब गुड़ पिघलने लगे तो इसे धीमी आंच पर पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। आप इस आचार को फ्रिज में 15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।

अमरूद ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। हृदय के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए भी इसे लाभदायक माना जाता है। इसका सेवन करने से पीरियड्स क्रैम्प से राहत मिलती है। पाचन तंत्र के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। कब्ज और डायरिया जैसे समस्याओं से राहत दिलाने में यह मदद करता है।

वजन घटाने में भी इसे मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। त्वचा, आंखों और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Comment

close