Dussehra 2024 – दशहरा हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार है

Dussehra 2024/दशहरा त्योहार साल 2024 में 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ये हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है।
Dussehra 2024/इस दिन रावण दहन के साथ ही कई तरह के धार्मिक आयोजन भी हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा किए जाते हैं। साथ ही इस दिन कई तरह के उपाय भी लोग करते हैं, और इनसे लाभ भी उनको प्राप्त होता है।
Dussehra 2024/ ऐसे में आज हम आपको दशहरे के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से घर का वास्तु सुधरता है, और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में इस स्थान पर लगाएं शमी का पौधा/Dussehra 2024
शमी के पौधे को अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि इसको घर के अंदर लगाना वास्तु में सही नहीं माना जाता। लेकिन घर के आंगन या फिर बालकनी में आप इसको लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन-धान्य जीवन में आपको प्राप्त होता है। शमी के पौधे को बालकनी या आंगन में दक्षिण दिशा की ओर लगाना चाहिए।
घर लाएं रावण दहन की लकड़ी
दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। अगर आप इस दिन रावण दहन के बाद बची कोई लकड़ी घर ले आएं लकड़ी न मिले तो राख भी आप ला सकते हैं, इसको घर की तिजोरी में रख दें तो, इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना रहती है। घर के वास्तु में भी ऐसा करने से सुधार होता है।
झाडू का दान
हिंदू धर्म में झाडू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अगर आप एक झाडू खरीदकर किसी को दान दे देते हैं तो, वास्तु दोष के कारण जो परेशानियां आपके जीवन में आ रही थीं वो दूर हो जाती हैं। यह उपाय आपके लिए नए अवसर लेकर आता है, करियर से जुड़ी कई परेशानियों का अंत इस उपाय को करने के बाद हो जाता है।
घर में जलाएं चौमुखी दीपक
अगर आप चाहते हैं कि, घर का वास्तु दोष दूर हो और देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त हो तो, घर की दक्षिण दिशा में आपको चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। सुख-संपदा और करियर में उन्नति के लिए भी आपको दशहरे के दिन दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। चौमुखी दीपक को जलाने से घर के लोगों को मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
लक्ष्मी सूक्त का करें पाठ
दशहरे के पावन पर्व के दिन अगर आप लक्ष्मी सूक्त का पाठ करते हैं तो इससे भी जीवन की आर्थिक समस्याओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। यह कार्य आपके संचित धन में भी वृद्धि करने का काम करता है। माना जाता है कि, श्री सूक्त का पाठ दशहरे के दिन करने से साल भर आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।