CG News: दो सीएमओ सहित पांच निलंबित, इस मामले में कार्रवाई

CG News ।राजनांदगांव: कांग्रेस(Congress) शासनकाल में डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद में निर्माण कार्यों व सामग्रियों की खरीदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दो तत्कालीन मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों समेत पांच को निलंबित कर दिया है।

निलंबित अफसरों में दो सब इंजीनियर (Sub Engineer)व एक एकाउंटेंट भी शामिल हैं। सभी को नगरीय प्रशासन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय Durg अटैच किया गया है।

अवर सचिव अजय तिर्की द्वारा जारी आदेश के तहत फरवरी 2021 सितंबर 2022 तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन को आर्थिक अनियमितता का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

वर्तमान में वे नगर पंचायत इंदौरी (Kawardha) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं।

सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक Dongargarh पालिका में CMO रहे प्रमोद शुक्ला को भी सस्पेंड किया गया है। अभी वे Khairagarh नगर पालिका में सहायक राजस्व निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

उप अभियंता रितेश स्थापक, किशोर ठाकुर व लेखापाल दीपा भिवगढ़े को भी निलंबित किया गया है। स्थापक व भिवगढ़े डोंगरगढ़ पालिका में ही पदस्थ हैं जबकि किशोर ठाकुर उप अभियंता के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरिया में सेवारत हैं।

जांच में एक और तत्कालीन CMO कुलदीप झा भी आर्थिक गड़बड़ी में दोषी पाए गए हैं। खैरागढ़ पालिका में भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित चल रहे है। प्लेसमेंट कर्मचारी जयेस सहारे को बर्खास्त करने कहा गया

Leave a Comment

close