एयरटेल फाइबर लगाने घर में आया था टेक्नीशियन साहिल खान, महिला से कर दी छेड़छाड़, लोगों ने ऐसा पीटा कि होश ठिकाने आ गए

ग्वालियर। जनकगंज इलाके में एयरटेल फाइबर के कर्मचारी साहिल खान ने एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। वह एयरटेल फाइबर कनेक्शन लगाने के लिए घर में आया था। इस समय महिला घर में अकेली थी। तभी उसने मौका पाकर महिला के साथ ज्यादती की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसे पीटा और धमकाया भी। महिला ने शोर मचाया और आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। इसके बाद तो आरोपित को जमकर पीटा गया। जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की है। उसने घटना करना स्वीकार किया है।

इधर…दुष्कर्म से आहत होकर किशोरी ने दी थी जान

 

महाराजपुरा के जमाहर गांव में रहने वाली किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। पड़ताल में सामने आया कि उसके साथ सतेंद्र लोधी ने दुष्कर्म किया था। फिर उसने शादी का झांसा दिया। जब शादी से इंकार कर दिया तो किशोरी ने फांसी लगा ली थी। इस मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने सतेंद्र लोधी पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी। जमाहर गांव में पीड़िता की बुआ रहती थीं। वह उनके यहां आई थी। इसी दौरान आरोपित ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद शादी का झांसा दिया। किशोरी ने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसके बाद ही सामने आया था कि उसके साथ सतेंद्र ने गलत काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *